February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विस्फोटक की चपेट में आने से बछड़ा और जंगली सुअर घायल

1 min read
Spread the love

गोण्डा। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरिहर पुर गांव के पंडित हाता मजरा के रहने वाले वीरेंद्र कुमार तिवारी पुत्र स्व० शीतल प्रसाद ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि उनके घर के सामने रहने वाले युवक दीपू कुमार पुत्र लम्बू, रिंकू और 02 अज्ञात लोगों ने जंगली सुअर का शिकार करने के चक्कर में विस्फोटक पदार्थ रखा था जिसके चपेट में आने से 01 बछड़ा और जंगली सुअर घायल हो गए हैं। आरोपी द्वारा अपने व्हाट्सप पर घायल जंगली सुअर की फोटो भी लगाई गई है। उन्होंने आरोपियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *