February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अज्ञात बस की टक्कर से दो सगे भाई घायल,एक की मौत

1 min read
Spread the love

अज्ञात बस की टक्कर से दो सगे भाई घायल,एक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस छानबीन में जुटी।

गोण्डा। जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के एक गाँव के निवासी दो सगे भाई बुधवार को बाईक से किसी कार्य वश बहराइच जिला मुख्यालय गये थे। जहाँ गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया के निकट बुधवार शाम को अज्ञात बस ने उनके बाइक में ठोकर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया वहाँ पर छोटे भाई को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि बड़े भाई का इलाज चल रहा है।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक कटरा बाजार थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रायपुर लब्दहनपुरवा गांव निवासी बंसराज (20) पुत्र जुगल किशोर और इंद्र कुमार श्रीवास्तव (18) सगे भाई थे। वंशराज ने बहराइच में स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी से पूर्व में ऋण पर ट्रैक्टर की खरीद की थी। जिसकी किस्त जमा करने के लिए सगे भाई बुधवार को बाइक से बहराइच जिला मुख्यालय गये थे। किस्त जमा करने के बाद सगे भाई वापस अपने घर जा रहे थे। कोतवाली देहात बहराइच क्षेत्र के गोंडा-बहराइच मार्ग पर चिलवरिया बाजार के पास बाइक सवार पहुंचे। तभी बाइक सवारों को अज्ञात बस ने ठोकर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में लाया गया। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर शिवम मिश्रा ने छोटे भाई इंद्र कुमार श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया,जबकि वंशराज का इलाज चल रहा है। डॉक्टर शिवम ने बताया कि इंद्र कुमार को मृत हालत में ले गए थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संबंधित थाने के प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौड़ ने बताया कि दुर्घटना में मौत हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *