उप मुख्य इंजीनियर निर्माण एन.के. सिंह के शह पर हो रहा मानक विहीन निर्माण कार्य
1 min readउप मुख्य इंजीनियर निर्माण एन.के. सिंह के शह पर हो रहा मानक विहीन निर्माण कार्य
रेलवे के कंस्ट्रक्शन डिपार्टमेंट की बाउंड्री वॉल में लग रही पीली ईंट
गोण्डा। केंद्र सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे विकास के दावे की उप मुख्य इंजीनियर निर्माण एन.के. सिंह खुलेआम धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे गोण्डा कंस्ट्रक्शन विभाग कार्यालय परिसर में कई दिनों से चल रहे मानक विहीन बाउन्ड्री वाल निर्माण कार्य की पड़ताल करने पर वहाँ के लोगों द्वारा नाम न छापने की शर्त पर बताया गया कि पीले ईंट, पुराने ईंट,घटिया मसाले सहित बगैर बजड़ी कुटाई कराए ही कई दिन से बॉउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है लेकिन संबंधित अधिकारी जानबूझ कर अनजान बने हैं। कार्यालय के दीवार पर या अन्य स्थानों पर कहीं विभाग का नाम अंकित होना नही पाया गया। जबकि सभी कार्यालयों में विभाग का नाम लिखा जाना आवश्यक होता है। यहाँ बताना आवश्यक है कि उप मुख्य इंजीनियर निर्माण का आवास भी कार्यालय परिसर के अंदर ही है और उनके द्वारा दिन में दो चार बार मानक विहीन निर्माण कार्य देखकर निजी लाभ के चलते अनदेखी किया जाता रहा है। इस संबंध में उप मुख्य इंजीनियर द्वारा मानक व लागत की जानकारी न देने से उनकी संलिप्तता की बू आ रही है जो जाँच का विषय है।

