गणतंत्र दिवस पर सर्वधर्म सहभोज का आयोजन
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन में वरिष्ठ नागरिक राम नरेश मौर्य ने ध्वाजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इसके बाद देर शाम ग्राम वासियों ने गंगा जमुनी संस्कृति का परिचय देते हुए सर्वधर्म सहभोज का आयोजन किया।सर्वधर्म सजभोज में प्रमुख रूप से राम नरेश मौर्य,ग्राम प्रधान अजीत मौर्य,रवीउल्ला खान,पूर्व प्रधान राजकुमार यादव,वासुदेव मौर्य,श्याम बिहारी मौर्य,मो जाहिद हुसैन उर्फ कल्लू भाई,खुशीराम मौर्य,नौशाद खान,महताब खान,इंद्रजीत बीडीसी,आकाश मौर्य,कर्मराज रावत,डॉ दुर्गा प्रसाद,अजय कुमार,गोपाल मोहन श्रीवास्तव,रवी मौर्य,दीपक मौर्य,कमर खान,राजेंद्र शर्मा,शमशाद खान,गोपाल श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, रवि साहू,सुरेन्द्र मौर्य,राम अंजोर,बजरंग सिंह,राम लौटन पाल,मंगरू चौधरी,मनीराम मौर्य समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
