February 11, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

मुंबई से पैदल अयोध्या जा रहीं शबनम शेख,का हलियापुर में हुआ भव्य स्वागत

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

मुंबई से पैदल अयोध्‍या जा रहीं शबनम शेख,
38वे दिन शनिवार को पहुंची हलियापुर, हुवा स्वागत
बल्दीराय।मुंबई से सिर पर हिजाब और हाथों में राम ध्वज लेकर पैदल अयोध्या जाने वाली शबनम शेख शनिवार को हलियापुर कस्बे में शाम छः बजे
अपने तीन हिंदू दोस्त रमन राज शर्मा,विनीत पांडेय,,शुभम गुप्ता के साथ पहुंची।जहां बाजारवासियो ने फूलमालाओं से स्वागत किया। शबनम शेख ने बताया कि हम आज 38 दिन में यहां पहुंचे हैं। हमें एमपी, यूपी समेत हर जगह पर सम्मान मिला है।जब शबनम शेख से पूछा गया कि जैसा कि सोशल मीडिया के द्वारा जानकारी मिली है कि फतेहपुर के हुसैनगंज थाने की पुलिस द्वारा कुछ अभद्रता की गयी थी। जिसमें पुलिस वालों ने सफाई पेश करते हुए निराधार बताया है तब उन्होंने बताया कि यह सच है मेरे साथ पुलिस के द्वारा अभद्रता की गयी थी। जिसमें वेरिफिकेशन के लिए मेरे पास कोई फोन किसी का नही आया है। पुलिस द्वारा निराधार बताना गलत है । जिससे मुझे रोना आ रहा था। स्वागत करने वालों में भाजपा नेता हिंदेश सिंह,मनोज सिंह, राम सिंह,शिवहरि कौशल, युधिष्ठिर सिंह,सत्यम,रामजी कौशल प्रभात सिंह सर्वेश सिंह रणविजय सिंह चंद्रेश प्रताप सिंह(लल्लन) सिंह अंकेश,निर्भय सिंह,नरेंद्र सिंह आदि सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हलियापुर से आगे बढ़ने पर प्रताप होटल पर हरिप्रताप सिंह ने सपत्नीक उनका स्वागत किया और होटल में मुफ्त ठहरने व भोजन की व्यवस्था की।

रिपोर्टर -अखिलेश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *