February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट निषाद पार्टी ने कोतवाली गेट पर किया प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

कर्नलगंज, गोण्डा। निषाद राज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए उचित कार्रवाई लिए जाने की मांग की है। शुक्रवार को निषादराज पार्टी के जिलाध्यक्ष रामानंद निषाद, उपाध्यक्ष सिद्धनाथ निषाद की अगुवाई में कार्यकर्ता कोतवाली कर्नलगंज पहुंचे और अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की।
पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ने बताया की बीते 16 जनवरी की शाम ग्राम हीरापुर कमियार के मजरा जालीपुरवा निवासी बाबूराम व राहुल बाइक से कर्नलगंज बाजार जा रहे थे। नरायनपुर मांझा मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। बाबूराम की हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई,जबकि राहुल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली नंबर अज्ञात चालक बेचई यादव के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है।लेकिन अभी तक न तो कोई ठोस कार्रवाई की गई है और ना ही आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। सुरेश निषाद, अवधेश कुमार निषाद, विनोद कुमार निषाद, चंद्रिका प्रसाद निषाद, बुधराम सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *