February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के द्वारा गरीबों में बांटा कंबल  

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

मिल्कीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत सारी विजयी पाठक का पुरवा में हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट ने क्षेत्र के निर्धन एवं असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम के संयोजक तथा हिंदू एकता सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अनूप कुमार पाठक की अगुवाई में 200 व्यक्तियों को भीषण ठंड में कंबल बांट कर राहत देने का कार्य किया गया।कंबल वितरण कार्यक्रम में समाजसेवी शिवराज पाठक, ग्राम प्रधान मुकेश पंडित,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत मौर्य, समाजसेवी लाल चन्द्र चौरसिया, सदाविधि दुबे,अरुण पाठक, शीतला प्रसाद तिवारी,अजय सिंह, डॉ गिरीश दुबे,संजय सिंह,राम धीरज पूर्व प्रधान,विनय तिवारी, पवन पाठक,संदीप मिश्रा समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *