February 16, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

क्रिकेट टूर्नामेंट का सपा नेता दानिश खान ने शुभारंभ किया

1 min read
Spread the love

अयोध्या

सोहावल क्षेत्र के कोला गांव में बुधवार को शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता दानिश खान ने फीता काटकर किया। इसके बाद सपा नेता ने सभी खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया और अच्छे प्रदर्शन कर खेल में जीत की शुभकामना खिलाडियों को दिया। उदघाटन मैच में मखदूमिया क्रिकेट क्लब और हसन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया जिसमें मखदूमिया क्रिकेट क्लब की टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल करते हुए अपने अभियान की शुरूआत किया। मैच के प्रारंभ में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हसन क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट खोकर 140 रन बनाया।जिसके जवाब में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी मखदूमियां क्लब कोला की टीम ने कांटे की टक्कर में 9.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 141 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत दर्ज किया। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद सद्दाम, उपाध्यक्ष अदनान भाई,आजम भाई, समीर,ओसामा,फ़ैज़,साक़िब, मो फारूख समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *