15 वर्षीय किशोरी को धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
1 min readबीकापुर अयोध्या
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही युवक द्वारा धमकी देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। घटना के बाद गांव में हलचल मच गई। पीड़ित बालिका के पिता रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर सूरत में रहते हैं। और मां की मौत हो चुकी है। पीड़िता के मामा की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध दुष्कर्म करने धमकी देने और पासको एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। घटना बुधवार आधी रात की बताई जाती है। कोतवाली क्षेत्र के ही दूसरे गांव के निवासी पीड़ित किशोरी के मामा द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसकी 15 वर्षीय पीड़ित भांजी अपने घर में अपनी छोटी बहन के साथ रहती है। बुधवार की रात किशोरी के गांव के ही निवासी आरोपी युवक द्वारा घर में घुसकर भांजी को धमकी देकर मुंह दबाकर घर से बाहर ले गए और दुष्कर्म किया। रात में ही घटना की सूचना मिलने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस द्वारा पीड़िता के गांव पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी की गई। और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

