February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस साथ ही कार्यकारिणी के विस्तार पर की गई चर्चा

1 min read
Spread the love

बांदा

जनपद में आज दिनांक 12-01-2024 को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया और कार्यकारिणी के विस्तार पर की गई चर्चा । आदर्श नगर बांदा में आज अर्चना वर्मा के आवास पर उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बांदा की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़कर सादर नमन किया और जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत ने कहा कि हम स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से
उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें तुम्हारे लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए से सीख लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लेते हैं।
मीटिंग में संगठन की मान्यता मिलने पर खुशी व्यक्त की और संगठन के विस्तार की कार्य योजना बनाकर विद्यालयों के बच्चों को निपुण बनाने पर भी चर्चा की गई। अंत में जिला संरक्षिका जयंती सिंह द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधा सिंह राजपूत जिला संरक्षक जयंती सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतू सिंह, जिला महामंत्री सुगंधा अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजना तिवारी, रश्मि, संध्या तिवारी, जिला संयुक्त मंत्री अर्चना वर्मा, जिला संगठन मंत्री शाहीन बेगम, जिला कोषाध्यक्ष रानी देवी सिंगरौल, रमाकांती सिंह,नौरीन सआदत मीडिया प्रभारी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *