February 15, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

दुर्गागंज गांव के सामने अयोध्या गोंडा राजमार्ग पर चला अतिक्रमण पर पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर

1 min read
Spread the love

गोण्डा

क्षेत्र के दुर्गागंज गांव के सामने अयोध्या-गोंडा राजमार्ग पर वर्षो से अतिक्रमण कर गृहस्थी बसा कर जीवन-यापन कर रहे 03 लोगों की गृहस्थी पर बुधवार की शाम लोकनिर्माण विभाग का बुलडोजर गरजा। लोकनिर्माण विभाग ने दुर्गागंज गांव के सामने अयोध्या-गोंडा राजमार्ग की पटरी पर वर्षो से छप्पर डालकर रह रहे मालती देवी पत्नी बांकेलाल, राजकरन और महावीर को पूर्व में विभाग द्वारा नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। बुधवार को लोकनिर्माण विभाग प्रथम के अवर अभियंता अमरनाथ की अगुवाई में पंहुची विभाग की टीम ने अतिक्रमण कारियों के आशियाने पर बुलडोजर चलवाकर कब्जा खाली करा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *