जूनियर पहलवानों ने किया प्रदर्शन, आरोप लगाते कहा- साक्षी, बजरंग और विनेश ने हमारा साल बर्बाद करवाया, संघ को बहाल करें वर्ना हम अवॉर्ड लौटाएंगे
1 min readदिल्ली

अब जूनियर पहलवानों ने किया प्रदर्शन, आरोप लगाते कहा- साक्षी, बजरंग और विनेश ने हमारा साल बर्बाद करवाया, संघ को बहाल करें वर्ना हम अवॉर्ड लौटाएंगे
भारतीय कुश्ती संघ में पिछले एक साल से चल रहे विवाद के बीच आज 100 से ज्यादा जूनियर रेसलर्स ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। इन पहलवानों का आरोप है कि साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट की वजह से उनके करियर का एक साल बर्बाद हो गया।
ये जूनियर पहलवान बसों में सवार होकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए हैं। इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी जानकारी नहीं थी। प्रदर्शन कर रहे इन जूनियर पहलवानों की मांग है कि भारतीय कुश्ती संघ के निलंबन के फैसले को केंद्र सरकार वापस ले। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इन जूनियर पहलवानों और उनके कोचों ने कहा कि अगर कुश्ती संघ को बहाल नहीं किया गया तो ये अपने अर्जुन अवॉर्ड वापस करेंगे।
