February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

भाजपा 365 दिन और 24 घंटे काम करने वाला दल : डॉ आरए वर्मा

1 min read
Spread the love

भाजपा 365 दिन और 24 घंटे काम करने वाला दल : डॉ आरए वर्मा

30 दिसंबर को पीएम की जनसभा में 800 बसों से जाएंगे कार्यकर्ता

भाजपा ने पांचो विधानसभा में बैठक कर तैयारी को दिया अंतिम रूप

सुल्तानपुर।

जनपद से 30 दिसंबर को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने व तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को सुल्तानपुर सहित पांचों विधानसभा में बैठकें आयोजित हुई।सुल्तानपुर विधानसभा की बैठक पयागीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतीथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर.ए.वर्मा ने कहां भाजपा 365 दिन और 24 घंटे काम करने वाला दल है। पार्टी कार्यकर्ता संगठन की मजबूत कड़ी है।कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें।देश को विश्वगुरु बनाने के लिए 50 वर्षों तक भाजपा को अपनी पूरी ताकत से काम करना है।उन्होंने कहा 30 दिसंबर को पीएम अयोध्या आ रहे है।हर शक्तिकेंद्र से दो बस जानी है। जनपद से कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए 800 बसों व 2 हजार छोटे वाहनों का इंतजाम किया जा रहा है। बैठक में वृत्त निवेदन जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्या ने लिया।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी,शहर विधायक प्रतिनिधि राजेश पांडेय, प्रमुख नवनीत सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह,अखिलेश जायसवाल,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रामेन्द्र प्रताप सिंह,लक्ष्मीकांत तिवारी,आरपी मिश्रा,
नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल, लोहरामऊ मंडल अध्यक्ष राम अभिलाष सिंह, दूबेपुर मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, धनपतगंज मंडल अध्यक्ष सूर्य नारायण पाण्डे, कटका मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा,सतीश सिंह, आदर्श पाण्डे, प्रवीण मिश्रा,कृष्ण देव सिंह,संतोष सिंह,रवि श्रीवास्तव, डॉ आरसी पाण्डे,अंकित अग्रहरि, पल्लवी सिंह,कमला वर्मा, इश्तियाक अहमद, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *