वॉलीबॉल में बसवार खुर्द तथा कबड्डी में एसएस जूनियर हाईस्कूल चैंपियन
1 min readवॉलीबॉल में बसवार खुर्द तथा कबड्डी में एसएस जूनियर हाईस्कूल चैंपियन
मिल्कीपुर अयोध्या।


विकासखंड हैरिंग्टनगंज की उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग प्रतियोगिता शहीद राम सूरत स्मारक इंटर कालेज पलिया लोहानी के निकट खेल मैदान में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद दुबे शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने जीवन में खेल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए खेल को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। मुख्य अतिथि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न खेल योजनाओं का बखान करते हुए कहाकि डबल इंजन की सरकार पूरे देश में खेलों को बढ़ावा दे रही है।
100 मीटर दौड़ पुरुष सब जूनियर वर्ग में देवांश तिवारी प्रथम,श्रीराम द्वितीय एवं मंगल तृतीय स्थान पर रहे।100 मीटर महिला सब वर्ग में रेनू चौरसिया प्रथम, मानसी पाठक द्वितीय एवं पायल गुप्ता तृतीय स्थान पर रही।जूनियर वर्ग 100 मीटर पुरुष में विकास प्रथम,जावेद द्वितीय एवं जितेंद्र सिंह तृतीय स्थान पर रहे।100 मीटर जूनियर महिला में शिवानी प्रथम,किरण द्वितीय एवं स्वाती यादव स्थान पर रहीं।1500 मीटर पुरुष जूनियर वर्ग में गुलशन मौर्या,विशाल एवं शिवम तथा सीनियर वर्ग में दिलीप रावत, रामशंकर एवं सूरज कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।वॉलीबॉल के फाइनल में बसवार खुर्द की टीम ने खड़भढ़िया की टीम को रोमांचक मुकाबले में 15-12,11- 15,15-13 से हराया। सीनियर पुरुष कबड्डी में खड़भढ़िया की टीम ने हैरिंग्टनगंज की टीम को एकतरफा मुकाबले में 16-5 से हराया।जूनियर बालिका कबड्डी के फाइनल मुकाबले में एसएस जूनियर हाईस्कूल पाराताजपुर की टीम ने सरस्वती इंटर कॉलेज सेमरा की टीम को हराया।
विजेता खिलाडिय़ों को मुख्य अतिथि ने मेडल,शील्ड एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।खेल प्रतियोगिता का संचालन व्यायाम शिक्षक अजय सिंह ने तथा अध्यक्षता प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अरविन्द कुमार बाजपेयी ने किया।प्रतियोगिता में रेफरी एवं निर्णायक की भूमिका सरवरे आलम,जगतपाल पांडेय,विनय कुमार पाठक,राम सुरेश, शमशाद हाशमी,चन्द्र प्रकाश,देव नारायण शर्मा आदि ने निभाई।खेल प्रतियोगिता में समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।
