पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का किया खुलासा ईनामी युवक गिरफ्तार
1 min readबाँदा

जनपद के बिसंडा पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर यहां से पांच निर्मित तीन अर्द्ध निर्मित अवैध तमंचों सहित एक दर्जन से ज्यादा कारतूस, खोखा व भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किया हैं। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। जो तमंचे बनाकर आसपास के जनपदों में 5 से 6 हजार रुपए में बेचता था। पुलिस अधीक्षक ने इस गुड वर्क के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम दिया है।
