February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जर्जर रोड के संबध में राजस्व विभाग के द्वारा आम जनमानस के उत्पीड़न के संबध में सिटी मजिस्ट्रेट संजीव यादव को सौंपा गया

1 min read
Spread the love

सुल्तानपुर

जन सरोकार समिति व सत्य क्रांति पार्टी के बैनर तले बगिया चौराहे से लेकर विरसिंहपुर जर्जर रोड के संबध व जिले में राजस्व विभाग के द्वारा आम जनमानस के उत्पीड़न के संबध में सिटी मजिस्ट्रेट संजीव यादव को सौंपा गया।
इस मौके पर उपस्थित जन सरोकार समिति के अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने कहा कि बगिया चौराहा से विरसिंहपुर जाने वाली रोड कई सालों से गढ्ढ़ायुक्त हो गयी है जिसमें आवागमन में दुर्घटना की बाहुल्यता हो गयी है रोज लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है। कई सालों से विभिन्न संगठनों के द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क को मरम्मत कराने की मांग उठायी जा रही है परन्तु किसी भी आला अधिकारियों के द्वारा कोई भी त्वरित कार्यवाही नहीं की जा रही है बीते दिनों कई संगठनों के द्वारा बगिया चौराहा रोड़ पर बीते 24 घंटे से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है परन्तु अभी तक जिले के कोई भी आला अधिकारी मौके पर पहुंचने का कार्य नहीं कर रहे है जिससे प्रदर्शनकारियों में खासा नाराजगी है। तो वही दूसरी तरफ सत्य क्रांति पार्टी के अयोध्या मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्र के अन्दर में आमजनमानस के साथ राजस्व विभाग के द्वारा खुलेआम उत्पीड़न किया जा रहा है लेकिन जिले के आला कमान के द्वारा इन पर न कोई रोकथाम की जा रही है न इन पे कोई नकेल नही कसी जा रही है । विभिन्न मामलो को लेकर आज जिलाधिकारी के गैर मौजूदगी में सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात किया गया।
इस मौके पर संतोष गुप्ता , अजय वर्मा ,विनोद , विपिन वर्मा, विकास वर्मा ,सत्यम मौर्य कालिका प्रसाद पाल देवराज ,शास्त्री महाकाल बाबा आदि मौजूद रहें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *