पति की हत्या की झूठी सूचना देकर अपने ससुर व देवरों को फँसाने के प्रकरण का पुलिस द्वारा किया गया खुलासा, षड़यंत्रकारी पति ‘जिन्दा‘ गुजरात से बरामद
1 min readगोण्डा

महिला द्वारा षड्यंत्र के तहत अपने पति की हत्या की झूठी सूचना देकर अपने ससुर व देवरों को फँसाने के प्रकरण का पुलिस द्वारा किया गया खुलासा, षड़यंत्रकारी पति ‘जिन्दा‘ गुजरात से बरामद-
पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-263/23, धारा 323,504,506,452,364,302 भादवि से सम्बन्धित घटना का सफल अनावरण करते हुए षड्यंत्र के तहत पति की हत्या की झूठी सूचना देने वाली महिला के ‘जीवित‘ पति को गुजरात राज्य के मुन्द्रा थाना मरीन जनपद कच्छ से बरामद कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादिनी श्रीमती गुड़िया पत्नी रामकरन निवासिनी बेसिया चैन थाना को० देहात जनपद गोण्डा का अपने ससुर ननके व देवरो 1. अर्जुन, 02. श्याम, 03. आज्ञाराम के मध्य जमीनी विवाद था । महिला द्वारा धारा 156(3) crpc के तहत माननीय न्यायालय के समझ झूठा प्रार्थना पत्र पेश करते हुए अपने ससुरालीजनों पर अपने पति रामकरन की हत्या कर गायब करने का आरोप लगाया जिसके क्रम में माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में दिनांक 05.06.2023 को थाना को0 देहात में मु0अ0सं0-263/23, धारा 323,504,506,452,364,302 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था । घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण हेतु कुल 03 टीमों का गठन किया गया तथा उनके सहयोग में सर्विलांस टीम को भी लगाया गया।
पुलिस की कार्यवाही-
माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना को0 देहात में मु0अ0सं0-263/23, धारा 323,504,506,452,364,302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। सभी पुलिम टीमों एवं सर्विलांस टीम की अथक मेहनत एवं प्रयासोपरांत पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए षड्यंत्र के तहत पति की मृत्यु की झूठी सूचना देने वाली महिला के पति को जीवित गुजरात राज्य के मुन्द्रा थाना मरीन जनपद कच्छ से बरामद कर लिया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मा0 न्यायालय को गुमराह करके झूठी सूचना पर मुकदमा पंजीकृत कराने के कारण वादिनी मुकदमा गुड़िया देवी व उसके अपहृत/मृतक पति रामकरन के विरूद्ध कार्यवाही हेतु थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय में धारा 194/182 सी0आर0पी0सी0 के तहत रिपोर्ट प्रेषित करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
पूछताछ का विवरण-
पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि महिला गुड़िया व उसके पति का जमीन सम्बन्धी विवाद उसके पिता ननके व भाईयों श्यामलाल, आज्ञाराम और अर्जुन से चल रहा है। रामकरन व उसकी पत्नी गुड़िया को उसके परिजनों द्वारा रहने के लिये मकान व खेती बारी में हिस्सा नही मिला और परिजन इसी बात कर दोनों का अपने पिता व भाइयों से झगड़ा होता था । इन समस्याओं से व्यथित होकर राम करन व उसकी पत्नी गुड़िया ने गम्भीर साजिश के तहत रामकरन घर से निकलकर गुजरात चला गया और वही पर प्राइवेट फैक्ट्री में काम करने लगा था । और षड्यंत्र के तहत माननीय न्यायालय को भ्रमित कर न्यायालय के आदेश के क्रम में थाना को0 देहात में मु0अ0सं0-263/23, धारा 323,504,506,452,364,302 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0-263/23, धारा 323,504,506,452,364,302 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
बरामदगी टीमः-
- प्र0नि0 श्री अरूण कुमार, थाना को0 देहात गोण्डा
- अति0 निरी0 श्री शिवानन्द प्रसाद, थाना को0 देहात गोण्डा
- उ0नि0 श्री नागेश्वर पटेल, थाना को0 देहात गोण्डा
- क0आ0 प्रवीण पाण्डेय, थाना को0 देहात गोण्डा
- हे0का0 शैलेन्द्र कुमार, थाना को0 देहात गोण्डा
- का0 भारत चौहान, थाना को0 देहात गोण्डा
- उ0नि0 शादाब आलम प्रभारी साइबर/सर्विलांस सेल गोण्डा
- का0 हरिओम टण्डन साइबर सेल।
- का0 मनीष कुशवाहा।
- का0 राजेन्द्र कुमार।
