महाराजा बिजली पासी की जयंती पर विविध कार्यक्रम आज
1 min readमिल्कीपुर-अयोध्या।

तहसील मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन में अयोध्या-रायबरेली फोरलेन के निकट अमरीश रावत की बाग में आज वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर उम्मीद किरण सेवा संस्थान की ओर से दिन में 11 बजे समाज जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उम्मीद किरण सेवा संस्थान के अध्यक्ष लालचन्द्र चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश प्रताप सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में रामतेज प्रियदर्शी व राजकुमार पासवान शामिल होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीर शिरोमणि महाराजा बिजली पासी के समर्थक शामिल होंगे।
