72 वीं राज्य स्तरीय सीनियर्स वालीबॉल चैंपियनशिप के तृतीय दिवस एस.एस.बी.,यूपी पुलिस तथा महाराणा प्रताप एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
1 min read72 वीं राज्य स्तरीय सीनियर्स वालीबॉल चैंपियनशिप के तृतीय दिवस एस एस बी, यूपी पुलिस तथा महराणा प्रताप ऐकडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुये क्वार्टर फाईनल में किया प्रवेश
बाॅंदा, 23 दिसम्बर
ऋषि मयन की नगरी मैनपुरी में आज 72 वीं राज्य स्तरीय सीनियर्स वालीबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन जिला पंचायत अध्यक्षा अर्चना भदौरिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तृतीय दिवस के प्रथम सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विशिष्ट अतिथि तथा अन्य आये हुये अतिथियों का पुष्प गुच्छों एवं बैजों से स्वागत किया।
आज पुरुष वर्ग में सशस्त्र सुरक्षा बल (एस एस बी) की मजबूत टीम ने अयोध्या हास्टल को 25-21, 25-23 से, प्रयागराज ने बागपत को 25-20, 25-23 से, बरेली ने मैनपुरी को 25-19, 22-25, 25-16 से, एन ई आर ने प्रयागराज हास्टल को 25-18, 25-14 से, प्रयागराज हास्टल ने गौरखपुर को 29-27, 25-22 से, महराणा प्रताप ऐकडमी ने सिद्धार्थ नगर को 25-7, 25-13 से, बागपत ने कानपुर को 25-15, 25-21 से, महराणा प्रताप ऐकडमी लखनऊ ने संत कबीर नगर को 25-14, 25-15 से पराजित किया।
आज के महिला वर्ग के मुकाबलों में यूपी पुलिस ने वाराणसी को 25-19, 25-7 से, हिंद ऐकडमी आजमगढ़ ने सिद्धार्थ नगर को 25-9, 25-14 से, प्रयागराज ने अयोध्या को 25-10, 25-11 से, महराणा प्रताप ऐकडमी लखनऊ ने लखनऊ विश्वविद्यालय को 25-11, 25-21 से, सुल्तानपुर ने गाजियाबाद को 25-14, 25- 9 से पराजित किया। दिनांक 24 दिसम्बर को चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाईनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले खेले जायेंगे।

अवध न्यूज़ ऐजेंसी
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
