उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल प्रतियोगिता पूरा बाजार में आयोजित
1 min readउत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल प्रतियोगिता पूरा बाजार में आयोजित
अयोध्या

विकासखंड पूरा बाजार की उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल प्रतियोगिता मिनी स्टेडियम बैसिंह में शुक्रवार को आयोजित की गई। प्रतियोगिता में
मुख्य अतिथि के रुप में ब्लॉक प्रमुख शिवेंद्र सिंह शामिल हुए। 100 पुरुष दौड़ के सब जूनियर वर्ग में समर, जूनियर में पराक्रम पाठक एवं सीनियर में आशुतोष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
100 मी बालिका दौड़ में सब जूनियर में सुनैना, जूनियर में खुशी मिश्रा , सीनियर में मीनाक्षी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खिलाड़ियों ने कई अन्य खेलों में प्रतिभाग किया और विजेता बने। कबड्डी प्रतियोगिता बालिका सब जूनियर वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बैसिंग विजेता तथा जूनियर बालिका वर्ग केबीसी इंटर कॉलेज की टीम विजेता बनी। सभी विजेता खिलाड़ियों को ब्लॉक प्रमुख पूरा बाजार शिवेंद्र सिंह ने पुरस्कार प्रदान किया। खेल प्रतियोगिता की अयोजिका व्यायाम प्रशिक्षिका अंकिता श्रीवास्तव ने अंत में सभी खिलाड़ी एवं खेल प्रेमियों का प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद दिया। खेल प्रतियोगिता में पीआरडी के जवानों सहित कई विभागों से जुड़े लोग भी उपस्थित रहे।
