March 30, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता हुई सम्पन्न जीता गोल्ड मेडल, एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

1 min read
Spread the love

मुरादाबाद

जनपद में 40 वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न हुई, जिसमें बैडमिण्टन/टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता में पुलिस लाइन्स उरई जनपद जालौन से आरक्षी हर्ष टकले ने ओपेन व्यक्तिगत पुरूष बैडमिण्टन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया । मुख्य आरक्षी कदीम अली ने (व्यक्तिगत पुरूष 45+) में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल, (मिक्स डबल 45+) में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल व (डबल 45+) में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्राउन्ज मेडल हासिल किया । आरक्षी प्रदीप चौहान ने ओपेन मिक्स डबल में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्राउन्ज मेडल हासिल किया । एसआईएपी लाल सिंह ने ( डबल 50+ ) में तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्राउन्ज मेडल हासिल करते हुये जनपद जालौन पुलिस का मान बढाया । जिसके सम्बन्ध में आज दिनांक 21.12.2023 को पुलिस कार्यालय उरई में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा समस्त खिलाडियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *