February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विकास खण्ड डकोर में संचालित 15 आंगनवाड़ी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

1 min read
Spread the love

जालौन

जनपद के ग्राम मडोरा, मिनोरा, गढर, कुसमी एवं हरदोई गूजर विकास खण्ड डकोर में संचालित 15 आंगनवाड़ी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केन्द्र संचालन में पायी गयी कमियों/कर्मियों की अनुपस्थिति एवं लापरवाही के दृष्टिगत 02 आंगनवाडी कार्यकत्रियों का मानदेय रोका गया है तथा क्षेत्रीय मुख्य सेविका को केन्द्रों का संचालन नियमानुसार कराने हेतु चेतावनी दी गयी है। ग्राम मडोरा के विभागीय भवन में दो आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित ह,ै जो निरीक्षण के समय खुले पाये गये है। आंगनवाडी कार्यकत्री श्रीमती मीरा देवी के पास दोनों केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है, ग्राम मिनोरा श्रीमती पदमा देवी, श्रीमती शौभा देवी आॅगनवाडी कार्यकत्री सहित सहायिकाऐं उपस्थित थी। आंगनवाडी केन्द्र गढर, कुसमी एवं हरदोई गूजर में हरदोई गूजर में दो कार्यकत्री श्रीमती बबीता एवं मन्जूलता अनुपस्थित पायी गयी है। जिनकों स्पष्टीकरण दिया गया है, स्पष्टीकरण सन्तोषजनक न मिलने पर मानदेय रोककर सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जायेगी निरीक्षण के दौरान सभी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को दिए निर्देश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *