February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो नहर में जा गिरी तीन लोग घायल

1 min read
Spread the love

सरेनी रायबरेली

भोजपुर मुख्य मार्ग स्थित बसावनखेड़ा गांव के पास शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया,जब एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो नहर में जा गिरी

,जिससे उसमें बैठे 6 लोगों में तीन लोग घायल हो गए! बताया जा रहा है कि लालगंज की ओर से भोजपुर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में घुस गई,जिससे बोलेरो सवार तीन लोग रंजीत,राकेश पाण्डेय,हरी दत्त मिश्रा निवासी नौगांव थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गए जो कि बारा सगवर जनपद उन्नाव अपनी बेटी के ससुर की मौत की खबर पाकर गमी में जा रहे थे!वहीं बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई है!घायलों को आनन-फानन एंबुलेंस द्वारा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र सरेनी पहुंचाया गया,जहां पर डॉक्टर द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया!बताया जाता है कि उक्त स्थान एक्सीडेंटल जोन बन गया है जहां आय दिन चार पहिया वाहन नहर में गिर रहे हैं और लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं बावजूद जिम्मेदार धृतराष्ट्र बने हुए हैं!इस बाबत जिला प्रशासन भी अनदेखी कर रहा है और किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है!यह वही जगह है जहां आए दिन हादसे होते रहते हैं,लेकिन प्रशासनिक अमला अभी तक इस ओर गंभीर नहीं हुआ है,जिससे कहीं न कहीं जिले में बैठे उच्चाधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है!जिसका खामियाजा दूर सुदूर से आ रहे वाहन चालकों व अन्य को भुगतना पड़ रहा है!

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *