February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

*प्राथमिक विद्यालय नंदवारा-हमेशा निपुण रहा है-है-और रहेगा एआरपी गुलाब द्विवेदी ने घोषित किया निपुण विद्यालय बच्चों ने भाषा, गणित के साथ साथ संस्कृत व इंग्लिश का किया भरपूर उच्चारण*

1 min read
Spread the love

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य प्राप्ति हेतु संकुल शिक्षक की बैठक में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदवारा में संपन्न हुई
—————————————–आज दिनांक 19 12 2023 को एआरपी व श्री गुलाब द्विवेदी महुआ की उपस्थिति में संकुल शिक्षक की बैठक पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंदवारा महुआ में मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पण करके तथा विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ आज की बैठक की शुरुआत की गई बैठक में प्राथमिक विद्यालय नंदवारा के बच्चों ने समीर ने 50 तक का पहाड़ा निधि ने 75 जिलों के नाम पलक में संस्कृत के श्लोक सुनाएं और बच्चों ने वेलकम ताल शाबाशी ताल बजायी सभी ने बच्चों की सराहना की, एआरपी गुलाब द्विवेदी सर द्वारा प्राथमिक विद्यालय नंदवारा को निपुण विद्यालय घोषित किया गया।इस माह की शिक्षक संकुल बैठक की एजेंडा के अनुसार की गई चर्चा के मुख्य बिंदु निम्न वत रहे-
1-माह सितंबर 2023 के नेट परीक्षा के परिणाम पर चर्चा-
2-डीएलएड प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित किए जाने वाले आकलन में विद्यालयों के प्रभावी प्रदर्शन हेतु रणनीति का निर्माण।
3-भाषा एवं गणित के शिक्षण योजना पर चर्चा।
4-भाषा एवं गणित की साप्ताहिक शिक्षण योजना पर चर्चा तथा भाषा एवं गणित के मॉडल लेसन प्लान पर चर्चा।
5-निपुण लक्ष्य अप में निपुण संवाद की BEO के फीडबैक पर चर्चा।
6-निपुण विद्यालय बनाने हेतु 5 पॉइंट टूल किट पर चर्चा।
7-सभी शिक्षक संकुल के द्वारा डीसीएफ भरे जाने हेतु कहा गया।
आज की बैठक में एआरपी, श्री गुलाब द्विवेदी शिक्षक संकुल रिजवान खान , सुधा सिंह राजपूत,संजना तिवारी, नीतू सिंह, ओम प्रकाश सर, आशीष तिवारी, अमर सिंह, जयंती , अनिल, विष्णु प्रकाश, बल्दू साहू सभी अध्यापक उपस्थित होकर इस मीटिंग को सफल बनाया।

खबर-सुधा सिंह राजपूत जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ बाँदा की कलम से

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *