*कंपोजिट विद्यालय पडुई क्षेत्र-बडोखर खुर्द मे रमेश चंद्र सिंह पटेल कर्मठ शिक्षक ने विद्यालय के बच्चों व पुरातन छात्रों संग जल संरक्षण अभियान के साथ जल बचाने का सभी को दिलाया संकल्प*
1 min readपडुई/बडोखर खुर्द-
जल ज्ञान यात्रा के फीडबैक को लेकर कंपोजिट विद्यालय पंडूई में जिला सलाहकार नमामि गंगे आशीष सिंह द्वारा विद्यालय के पुरातन छात्रों युवाओं व विभागों के साथ जल है तो कल है, जल ही तो जीवन है ,थीम पर आधारित जल संरक्षण महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इनके द्वारा दी गई जानकारी से सभी ग्रामवासी परिचित हुए और उसके महत्व को समझा, साथ ही संकल्प लिया . जल की एक-एक बूंद को व्यर्थ नहीं होने देना है, जल का सही सदुपयोग करेंगे, और इस शपथ के साथ विद्यालय के कर्मठ शिक्षक रमेश सिंह पटेल द्वारा सभी को मन वचन कर्म से जल के सही सदुपयोग पर बच्चों अभिभावकों को प्रेरित किया गया। कार्यशाला बहुत ही उपयोगी रही आगामी 30 दिसंबर को विद्यालय की पुरातन छात्रों का एक दिवसीय कार्यक्रम भी जल संरक्षण को लेकर होगा। वॉलीबॉल मैत्री प्रतियोगिता पुरातन छात्रों के मध्य आयोजित कराई जाएगी। साथ ही बाल मेले का भी आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जल्दी ही योजना बनाकर, बैठक करके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाएगा जिसमें जिला स्तर के अधिकारी गण जन प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

खबर-कर्मठ शिक्षक रमेश चंद्र सिंह पटेल की कलम से
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
