February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

बैनामे की जमीन पर दबंगों के द्वारा किया गया अवैध कब्जा अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार मंडला आयुक्त का आदेश बेअसर

1 min read
Spread the love

मंडला आयुक्त का आदेश एसडीएम व पुलिस के सामने बेअसर साबित हुआ।

मिल्कीपुर/अयोध्या

आदेश के बावजूद भी महिला की बैनामा सुदा भूमि पर दबंगों द्वारा किया जा रहा निर्माण मंडला आयुक्त के आदेश को लेकर गोद में बच्चा लिए अधिकारियों की चौखट पर रगड़ रही एड़ियां अयोध्या जनपद मिल्कीपुर तहसील के इनायत नगर थाना अंतर्गत कुचेरा बाजार स्थित वेश कीमती बैनामा सुदा भूमि पर दबंगों द्वारा पक्का निर्माण किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिला गोद में बच्चों को लेकर बैनामा सुदा भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रोकने जाने व दबंगों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु मंडला आयुक्त के आदेश को लेकर तहसील व थाना का चक्कर लग रही है। बता दें कि अयोध्या रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुचेरा बाजार में बैनामा सुदा भूमि पर दबंगों द्वारा पक्का निर्माण किया जा रहा है। पीड़ित महिला गुडिया तिवारी निवासी कुचेरा ने एसडीएम मिल्कीपुर व इनायत नगर पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि बीते 25 अगस्त 2021 को उनके द्वारा गाटा संख्या 748 में 0.280 हे० भूमि का बैनामा कराया गया था। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी बैनामा सुदा भूमि पर कुचेरा बाजार निवासी दिलीप कुमार कौशल व प्रदीप कौशल द्वारा जबरन कब्जा करके जर्जर मकान को गिराकर नया मकान का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका वाद सिविल जज सीनियर डिवीजन न्यायालय में विचाराधीन है। तहसील व पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में कार्यवाही न होता देख महिला ने मंडला आयुक्त से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मंडला आयुक्त शिकायत को संज्ञान लेते हुए तत्काल जिलाधिकारी अयोध्या तथा एसडीएम मिल्कीपुर को बैनामा सुधा भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को रोके जाने तथा निर्माण कर रहे लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि दबंगों के प्रभाव में तहसील प्रशासन व पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है। पीड़िता का कहना है कि मंडला आयुक्त का आदेश भी एसडीएम मिल्कीपुर व प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर मानने को तैयार नहीं है। यदि न्याय नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ आत्महत्या करने को मजबूर होगी जिसकी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *