परियोजना निदेशक द्वारा पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद करके उन्हें किया प्रोत्साहित
1 min readबीकापुर अयोध्या

जनपद के ग्राम पंचायत असकरनपुर में परियोजना निदेशक दिलीप कुमार सोनकर अम्बेडकरनगर निरीक्षक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।एक कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी गौरीशा श्रीवास्तव और विकास खंड के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे । परियोजना निदेशक द्वारा पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से संवाद करके उन्हें प्रोत्साहित किया गया।इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिला मेट और समूह सखी द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत की सभी ने प्रशंशा की। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी बद्रीनाथ पांडेय,अवनीश शुक्ल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय तिवारी, प्रधान डेहरियांवा राहुल पाल,धनंजय मौर्या,नसीम खान,शुभम शुक्ला,अवधेश सिंह,कमलेश वर्मा,राजेश चौधरी, रोजगार सेवक अजीत कुमार यादव, रामदत्त, हरिओम तिवारी, पंचायत सहायक जयंती दूबे,अखिलेश तिवारी,सुदामा तिवारी,प्रमोद कुमार चौहान,राम धीरज आदि उपस्थित रहे।
