February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

गोंडा के नवागत एसएसपी विनीत जायसवाल ने संभाला कार्यभार

1 min read
Spread the love

गोंडा के नवागत एसपी विनीत जायसवाल ने संभाला कार्यभार

क्षेत्राधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान कानून व्यवस्था के विषय में की गई वार्ता।

गोण्डा।

जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने सोमवार दोपहर पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा का कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर काफी संख्या में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा जनपद गोण्डा के अधिकारियों के साथ गोष्ठी की गयी। इस दौरान जनपद में वर्तमान कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण करते हुए कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इसी के साथ ही अपराधों की रोकथाम हेतु निरन्तर पैदल गश्त करने के निर्देश दिये गए। आपको बता दें कि नवागत एसपी विनीत जायसवाल मूल रूप से जनपद गोरखपुर के निवासी हैं जो 2014 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी है। उनके द्वारा पूर्व में जनपद शामली, हाथरस, अमरोहा व मुजफ्फरनगर में बतौर पुलिस अधीक्षक सेवाएं दी गई है तथा वर्तमान समय में पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट लखनऊ के पद पर कार्यरत थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *