आये दिन पंचायत भवन पर लटक रहा है ताला कर्मचारी रहते हैं नदारद बरिष्ठ अधिकारी खामोश
1 min readअमानीगंज/अयोध्या

विकासखंड अमानीगंज अंतर्गत से है जहां पर पंचायत भवन का कार्य ठप्प लटक रहा है ताला ग्रामीण परेशान अयोध्या जनपद मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड अमानीगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत अटेसर के पंचायत भवन पर लटक रहा है कई दिनों से ताला पंचायत भवन का कार्य बाधित ग्रामीणों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है ग्राम पंचायत अटेसर के ग्राम पंचायत सचिव आंख मूंदकर मस्त पड़े हैं नहीं दे रहे हैं पंचायत भवन पर लटक रहे ताले पर ध्यान पंचायत भवन की दशा खराब है बड़े ही गर्भ से पंचायत भवन के दीवाल पर डॉ भीमराव अंबेडकर की छवि अंकित की गई है पंचायत भवन के दीवाल पर डॉ भीमराव अंबेडकर की अंकित छवि आंसू बह रहा है दिनांक 16/12/23 दिन शनिवार को जब पत्रकार टीम अचानक ग्राम पंचायत अटेसर के पंचायत भवन पर पहुंची तो देखा पंचायत भवन पर ताला लटका है और अपनी दुर्दशा पर आंसू बह रहा है पत्रकार टीम ने गांव के कुछ लोगों से जानकारी ली तो गांव के निवासियों ने बताया कि कई दिनों से पंचायत भवन पर ताला लटका है पंचायत भवन का सारा कार्य ठप्प पड़ा है जिसकी वजह से काफी समस्या हो रही है संबंधित लोग देख कर अनदेखा कर रहे हैं वही जब उक्त मामले के संबंध में पंचायत सहायक लक्ष्मी से दूरभाष के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने तबीयत खराब होने का हवाला दिया उन्होंने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण मैं छुट्टी पर हूं जब पत्रकार द्वारा छुट्टी की लिखित छाया प्रति मांगी गई तो उन्होंने कहा हमारे पास नहीं है हमने हॉस्पिटल की दवा की रिपोर्ट ग्राम पंचायत सचिव को दे दिया है साथ में यह भी बताया कि ग्राम पंचायत सचिव कभी-कभी पंचायत भवन पर आते हैं जब इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अमानीगंज से दूरभाष के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी अब देखना यह है कि उक्त मामले में खंड विकास अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं कार्यवाही होगी यह फिर उनका आश्वासन सिर्फ आश्वासन बनकर ही रह जाएगा सोचने का विषय यह है कि आखिर क्यों संबंधित लोग सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं पर पलीता लगाते हैं।
