श्रम मंत्रालय ने मेडिकल कैंप लगाकर 227 श्रमिकों का इलाज किया
1 min readमिल्कीपुर अयोध्या

भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के डिप्टी लेबर कमिश्नर एवं कल्याण आयुक्त के निर्देशानुसार अयोध्या औषधालय की सचल चिकित्सा इकाई द्वारा बीड़ी मजदूरों तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए वृहद मेडिकल कैंप व श्रमिक पंजीकरण कैंप लगाया गया।विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत खिहारन स्थित मदरसा दारुल उलूम रजा ए मुस्तफा पर लगे मेडिकल कैंप में बीड़ी श्रमिकों व असंगठित क्षेत्रों के कुल 227 श्रमिकों को चिकित्साधिकारी डॉ धीरज कृष्णन ने निःशुल्क परामर्श एवं दवाई देते हुए उनका इलाज किया गया।मेडिकल कैंप में फार्मासिस्ट सुमन सरला,स्टाफ नर्स अशोक लता शुक्ला,सहयोगी आरपी सिंह ने विशेष योगदान दिया। मेडिकल कैंप में ही ई-श्रम कार्ड पंजीकरण का कार्य सीएससी डिस्ट्रिक्ट मैनेजर विकास सिंह व आकाश यादव द्वारा किया गया।कैंप में गुलजार खान,जरीना, साकिब खान,मोइनुद्दीन,नगमा बानो, कनीज फातिमा,अफरोज बानो, मोहम्मद फरीद,सईद अहमद समेत कुल 18 श्रमिकों का ई-श्रम कार्ड बनाया गया।कैंप में व्यवस्थापक के रूप में मदरसा दारुल उलूम राजा ए मुस्तफा के प्रधानाचार्य मौलाना हिदायतुल्लाह कादरी, हाफिज असलम रजा,कारी अब्दुल मुबीन,यकीन उल्लाह, पूर्व प्रधान मो शरीफ,मो इस्माइल,अब्दुल हक,हफीज सलमानी आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
