जन चौपाल कार्यक्रम में जलापूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा
1 min readजन चौपाल कार्यक्रम में जलापूर्ति को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत करमडांडा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के जन चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने तीन माह से घरों में जल जीवन मिशन द्वारा लगाई गई टंकी का पानी न आने के कारण हंगामा कर दिया।
ग्रामीण विशाल तिवारी,रामनाथ कनौजिया,ग्राम प्रधान मुकेश पंडित, किसान नेता शिव शंकर मिश्रा आदि ने गांव में विगत 3 माह से हर घर नल योजना का पानी न मिलने पर रोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों व भाजपा नेताओं के सामने हंगामा कर दिया।ग्रामीणों के हंगामे से जन चौपाल कार्यक्रम में अफरा तफरी का माहौल बन गया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा ने तत्काल जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता को फोन लगाकर मामले की जानकारी लिया।जिस पर पता चला कि मामला पंप हाउस की मोटर जलने तथा ग्राम पंचायत एवं जल जीवन मिशन के बीच चार्ज के आदान-प्रदान से जुड़ा होने के कारण हर घर नल योजना का पानी गांव में बंद चल रहा है। इसके अलावा जन चौपाल कार्यक्रम में दो लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी, व्यक्तिगत शौचालय,किसान सम्मान निधि आदि का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश पंडित तथा संचालन अर्जुन यादव ने किया। कार्यक्रम में 14 विभागों के प्रतिनिधियों ने सरकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया।
