February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

आत्महत्या के दुष्प्रेरित करने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 min read
Spread the love

सरेनी रायबरेली

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 16.12.2023 को थाना सरेनी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टीला पोस्ट मीठापुर में नन्दिनी देवी पुत्री वीरेन्द्र कुमार उम्र 15 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पास एक सुसाइड नोट मिला था। जिस संबंध में जांच की जा रही थी। प्राप्त सूचना पर तत्काल सरेनी पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव का पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम कराया गया। दिनांक 17.12.2023 को मृतका के पिता वीरेन्द्र कुमार की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-403/2023 धारा-306 भादवि पंजीकृत किया गया था।

इसी क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 18 दिसम्बर 2023 को थाना सरेनी पुलिस टीम द्वारा मुखविरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं-403/2023 धारा-306 भादवि के वांछित अभियुक्त मौनू रैदास पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम टीला मजरे मीठापुर थाना सरेनी जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के सेमरी मोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
मौनू रैदास पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम टीला मजरे मीठापुर थाना सरेनी जनपद रायबरेली ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

  1. व0उप-निरीक्षक श्री अजय यादव थाना सरेनी रायबरेली ।
  2. उ0नि0 श्री अशोक कुमार थाना सरेनी रायबरेली ।
  3. मुख्य आरक्षी श्री जितेन्द्र कुमार थाना सरेनी रायबरेली ।
  4. मुख्य आरक्षी श्री गौरव कुमार थाना सरेनी रायबरेली ।
  5. आरक्षी श्री जितेन्द्र देवराज सिंह थाना सरेनी रायबरेली ।

शुभम तिवारी ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *