February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फरियादीयों की सूनी समस्या निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

1 min read
Spread the love


सुलतानपुर
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आये हुए जन सामान्य की समस्याओं/ शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में जन सामान्य से प्राप्त प्रार्थना पत्रो को संबंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करें, ताकि लोगों का ज्यादा से ज्यादा भला हो सके। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने जन सामान्य द्वारा प्रेषित किए गए विकास से संबंधित प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) कृष्ण करुणाकर पाण्डेय सहित जनता दर्शन में आये हुए फरियादीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *