February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सेंट जॉस कान्वेंट स्कूल में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन बच्चों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

1 min read
Spread the love

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने नृत्य से खूब लूटी वाहवाही

सेंट जॉस कान्वेंट स्कूल पारा गनापुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन

सुल्तानपुर

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों के डांस,गीत,नाट्य मंत्चन पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सेंट जॉस कन्वेंट स्कूल पारा गनापुर में क्रिसमस सेलिब्रेशन व वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।शुभारंभ मुख्य अतिथि बल्दीराय ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह,संघ के जिला संचालक डॉ.अवधेश त्रिपाठी व रिग्जिन श्रीवास्तव संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने काला चश्मा,रैम्प-वाक,स्कूल थीम डांस,हिंदी रेट्रो ओल्ड सांग,उत्तर प्रदेश फोक डांस,कश्मीरी डांस,आर्मी डांस,बीडर काल्चर रैम्प वाक तथा शिक्षा के महत्व को दर्शाते हुए बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।छोटा बच्चा जान के हमको ना समझाना रे गीत पर राहत,रुतबा आलम,अंबिका व नैतिका ने नृत्य कर खूब तालियां बटोरी।अनिका,आयशा,इहान व अनाविया ने मनमोहक नृत्य किया।लारेब,प्रगति,अक्षांश,अक्षत,नूरमाही,मयूक,आयुशी, रंजन,शुभसिंह,इसानसिह व आफिया खान ने फिल्मी गीत पर नृत्य किया।घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम… गीत पर अरबिया,अंशिका,विशाख,अनामसो,अनुष्का,दिव्या,मानसी अंशुल,शिवा,आयुष,आदर्,आरोही,पियूष व आलोक ने नाटक पेशकर लोगों को खूब हंसाया।प्रबंधक शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि क्रिसमस के त्योहार का मुख्य मकसद है बुराई को खत्म करना और अच्छे विचारों को एक दूसरे में फैलाना। हर किसी के प्रति दया का भाव रखना।आचार्य सूर्यभान पांडे,चिकित्सा प्रभारी डॉ रमेश यादव,डॉ शोएब मुस्तफा,श्याम प्रीत,प्रधान बलवंत सिंह,प्रधान कमाल खान,डॉ जहीर अहमद,विनोद त्रिपाठी,सत्येंद्र बहादुर सिंह,दिनेश,आशीष श्रीवास्तव,उमेश सिंह,अशोक मिश्र,अरबिंद पांडेय,लवकुश,राकेश,शुभम,संजीव मिश्रा,पंकज श्रीवास्तव,ज्योति दूबे,विनोद कुमार त्रिपाठी,प्रांजलि पाठक,विकास शुक्ला,अरुण तिवारी,प्रज्ञा शुक्ला,कृष्ण मौर्य,अरमान,अरुण श्रीवास्तव,योगेश पांडे,शिवम् सिंह,प्रिया यादव,उमेश तिवारी,अर्चना पाठक,मन्तशा,रेखा श्रीवास्तव,साधना तिवारी,बृजेश गिरी व गुलिस्ता आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *