9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने वाला ट्यूशन टीचर हुआ गिरफ्तार
1 min readगोण्डा।

जनपद के थाना छपिया क्षेत्र के अन्तर्गत रहने वाली एक महिला द्वारा थाना छपिया में लिखित तहरीर दी गयी की उनकी 09 वर्षीय बालिका के साथ उसके ट्यूशन टीचर ने अपने घर के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना घटित की है तथा मेरी बेटी को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना छपिया में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ था। घटना को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री अंकित मित्तल ने उक्त आरोपी अभियुक्त को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश थानाध्यक्ष छपिया को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 16.12.2023 को थाना छपिया पुलिस द्वारा बालअपचारी ट्यूशन टीचर को गिरफ्तार कर लिया गया। बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में किशोर न्याय बोर्ड हेतु रवाना किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
- मु0अ0सं0- 343/23, धारा 376(3)(N), 506 भादवि व 5L/6 पास्को ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
