February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

सिमौनी धाम में आयोजित जिलास्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुँची छोटी बडोखर तथा स्टेडियम बाँदा-17 दिसम्बर को इन दोनों टीमों के बीच होगा फाईनल मुकाबला

1 min read
Spread the love

सिमौनी धाम में आयोजित जिलास्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता के फाईनल में पहुॅंची छोटी बड़ोखर तथा स्टेडियम बाॅंदा – 17 दिसम्बर को इन दोनों टीमों के बीच होगा फाईनल मुकाबला

सिमौनी धाम, बाॅंदा, 16 दिसम्बर,
श्री श्री 1008 अवधूत महराज की विशेष कृपा से बबेरू बाॅंदा के सिमौनी धाम में आयोजित विशाल मेला प्रांगण में आज जिला खेल कार्यालय द्वारा आयोजित जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व अभियोजन अधिकारी गजराज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आज का उदघाटन मैच गोयरा मुगली तथा अजीजपुरवा के मध्य खेला गया जिसमें गोयरा मुगली विजेता रही। प्रथम क्वार्टर फाईनल मैच में स्टूडेंट क्लब बाॅंदा ने गोयरा मुगली को 25-22, 25- 22 से पराजित कर बाहर का रास्ता दिखाया। आज के दूसरे क्वार्टर फाईनल मैच में छोटी बड़ोखर की टीम ने अजीजपुरवा की टीम को 25-17 तथा 25-12 से पराजित किया। आज के तीसरे क्वार्टर फाईनल मैच में बाॅंदा स्टेडियम की टीम ने बड़ा गाँव बबेरू को 25- 19, 25-18 से पराजित किया। आज के चौथे क्वार्टर फाईनल मैच में भागवत प्रसाद वालीबॉल ऐकडमी बाॅंदा ने आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज बाॅंदा को 25- 17 तथा 25- 9 से पराजित किया।
आज पहला सेमीफाइनल मुकाबला स्टेडियम बाॅंदा तथा स्टूडेंट क्लब बाॅंदा के मध्य खेला गया जिसमें जीशान तथा रोहित के संघर्ष के बावजूद स्टेडियम बाॅंदा ने सत्यम, हिमांशु, आदर्श के शानदार खेल की बदौलत स्टूडेंट क्लब को 25- 18, 25- 12 से परास्त कर फाईनल का टिकट पक्का किया। आज के दूसरे सेमीफाइनल ने रोमांच की पराकाष्ठा को स्पर्श करते हुये खेल प्रेमी श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। दिल्ली, फरीदाबाद, गाजियाबाद तथा प० उ० प्रदेश से पहुॅंचे खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों की खूब हौसलाफजाई की। इस मुकाबले में छोटी बड़ोखर के कम आयु के नवोदित खिलाड़ियों कन्हैया, शिवम, खालिक तथा संदीप ने अपने डिफेंस कौशल से तथा विकल्प सिंह तथा विशाल ने अपने जबरदस्त स्मैशों की बदौलत अपेक्षाकृत अधिक संतुलित भागवत प्रसाद मेमोरियल वालीबॉल ऐकडमी को 28-26 तथा 25- 17 से पराजित कर फाईनल में प्रवेश किया। कल दिनांक 17 दिसंबर को अपरान्ह 12 बजे छोटी बड़ोखर तथा स्टेडियम बाॅंदा के बीच फाईनल मुकाबला खेला जायेगा।

उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा

अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज

समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष नहीं होंगे तो बादलों को कौन आमंत्रित करेगा-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘‍♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘‍♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *