*पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ की जमीन गाटा संख्या-1298 पर किया गया अवैध कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार अत्तर्रा द्वारा नियत तिथि 15-दिसम्बर को नहीं हुई नाप-कब्जाधारी के ऊपर नेताओं का हाथ करोड़ों की विद्यालय जमीन में अवैध कब्जा-रामजी मिश्रा*
1 min readमहुआ-16-दिसम्बर
पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ की जमीन पर हुये अवैध कब्जे को लेकर रामजी मिश्रा जिलाध्यक्ष- एस. एम. सी. संघ बाँदा/अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति पूर्व माध्यमिक विद्यालय महुआ ने दायर किया उच्च न्यायालय प्रयागराज मे मुकदमा -गाटा संख्या-1298 की नापजोख के लिए तहसीलदार अत्तर्रा ने पत्र जारी कर बनाई समिति पत्र मे पंद्रह तारीख नाप के लिए किया घोषित लेकिन आज तक कोई नाप करने नहीं आया।तमाम लोग करते रहे इंतजार।इस विद्यालय की जमीन में एक दबंग ने नेताओं से जुगाड़ लगाकर कर लिया है अवैध निर्माण तहसील की टीम न आने पर तहसीलदार अत्तर्रा को किया फोन उनका फोन नहीं उठा।उपजिलाधिकारी अत्तर्रा से किया फोन पर बात उन्होंने प्रकरण को संज्ञान लेते हुए कहा कि जल्दी होगी कार्यवाही ।
विद्यालय भूमि खाली कराने के बाद माननीय उच्च न्यायालय में एक और मुकदमा किया जाएगा यदि छात्र निपुण लक्ष्य नहीं हासिल कर पाता है तो दोषी कौन छात्र या शिक्षक यदि शिक्षक तो उस बच्चे को दिया जाए पाँच लाख का मुआवजा।जब पढाने वालों के बच्चे खुद दूसरी जगह पढते हो बेसिक परिषदीय विद्यालय से उनका दूर दूर का वास्ता नहीं हो तो निपुण लक्ष्य कैसे हासिल होगा।ईश्वर जाने।लेकिन हमारी जंग माननीय उच्च न्यायालय के माध्यम से जारी रहेगी।


रामजी मिश्रा संवाददाता
