केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत किया जागरूक
1 min read सुलतानपुर
जनपद में 15 से 31 दिसम्बर तक चलने वाले ‘‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा‘‘ के अन्तर्गत जन जागरूकता के क्रम में केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कालेज सुलतानपुर में आरटीओ सुलतानपुर नंद कुमार द्वारा यातायात सुरक्षा के सम्बन्ध में हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं व पीछे बैठे व्यक्ति को बीआईएस मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेगें व पहनायेगें। चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगायेगें । लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे । तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेगें, गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेगें , वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे । शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलायेंगे । सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे । की शपथ दिलायी गयी । इस अभियान में यातायात निरीक्षक चन्द्रभान वर्मा व यातायात मेजर हे0का0 बेलाल अहमद व हे0का0 अरविन्द कुमार व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

