परीक्षा देकर बाइक से घर लौटते समय छात्र का हुआ पिकअप से एक्सीडेंट हुई मौत चालक फरार
1 min readबांदा।

जनपद में सड़क दुर्घटना में छात्र की हुई मौत से क्षेत्र में फैली सनसनी आईटीआई की परीक्षा देकर बाइक से अपने गांव जा रहे छात्र को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही छात्र की मौत हो गई। उसका हेलमेट भी टूटकर सड़क में गिर गया। जन्मदिन के दिन ही छात्र की मौत से परिजन बदहवास हैं।
हमीरपुर के बिवांर थाना क्षेत्र के चमरखन्ना गांव निवासी रोहित (23) यहां शहर के केसीएनआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज से आईटीआई कर रहा था। उसका आईटीआई में दूसरा साल था। रोहित बुधवार को अतर्रा में आईटीआई की परीक्षा देकर शाम करीब सात बजे वह बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। मटौंध थाना क्षे सड़क दुर्घटना में छात्र की हुई मौत के न्यूरिया व कबरई गांव के बीच सामने से आए ऑक्सीजन सिलिंडर लदे पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्रवेश पत्र व मोबाइल फोन के जरिए उसके परिजनों को जानकारी दी। हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर मौके से भाग निकला। रोहित के मामा बलराम ने बताया कि उसके पिता गया प्रसाद व मां प्रेमा अपने मायके में रहकर खेती किसानी करते हैं। रोहित के ननिहाल से उसके पिता को 14 बीघा जमीन मिली हुई है।
रोहित का पैतृक गांव गहरौली है। वह केसीएनआईटी में में इलेक्टि्शियन ट्रेड से कोर्स कर रहा था। उसका बुधवार 13 दिसंबर को जन्मदिन भी था। मटौंध थानाध्यक्ष रामदिनेश तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में छात्र की मौत हुई है। वाहन चालक भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
छात्र की मां प्रेमा ने बताया कि बुधवार को रोहित का जन्मदिन भी था। रोहित को पेपर देकर जल्दी घर लौटने को कहा था, लेकिन वह अतर्रा में अपने कुछ मित्रों के पास रुक गया था। वहां से वह देर शाम गांव आ रहा था। अतर्रा से निकलते समय उसकी फोन पर बात भी हुई थी। घर में जन्मदिन की तैयारी भी थी। रात में पुलिस द्वारा फोन पर बताया गया कि उसके पुत्र का एक्सीडेंट हो गया है। घर में मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मां ने बताया कि रोहित पढ़ाई में अच्छा था।
