February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में एसएस जूनियर हाईस्कूल ने जीता खिताब

1 min read
Spread the love

कबड्डी के रोमांचक मुकाबले में एसएस जूनियर हाईस्कूल ने जीता खिताब

मिल्कीपुर अयोध्या

विकासखंड हैरिंग्टनगंज की दो दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता में कबड्डी बालिका वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में एसएस जूनियर हाई स्कूल ने रूरू खास की टीम को 20-21 से पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा किया।एसएस जूनियर हाई स्कूल की तरफ फाइनल मुकाबला खेलने वाली टीम में अपूर्वा,अंजू ,शिवानी,अंशू,नीशू,रूबी, दीप्ति,खुशी,अंतिमा समेत 12 महिला खिलाड़ी शामिल रहीं। खिताबी जीत पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार व प्रशिक्षक हनुमान प्रसाद ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया।सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी कमला शंकर पांडेय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी एवं पुरस्कार प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *