February 12, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

अयोध्या महोत्सव की आमंत्रण बैठक मिल्कीपुर में कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर (अयोध्या)

इनायतनगर बाजार स्थित ओम सत्यनाम कोटवाधाम शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को अयोध्या महोत्सव की मिल्कीपुर क्षेत्र की आमंत्रण बैठक देर शाम आयोजित हुई।बैठक को संबोधित करते हुए अयोध्या महोत्सव के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने कहा कि धर्मनगरी अयोध्या के सांस्कृतिक एवं सामाजिक मूल्यों को विश्व पटल पर सबके सामने लाने के उद्देश्य से अयोध्या महोत्सव की शुरुआत की गई है।विगत 15 वर्षों से यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष हो रहा है।इस बार यह कार्यक्रम 24 दिसंबर से 10 जनवरी तक फॉर एवर लान एनएच 28 निकट राजकीय पॉलिटेक्निक अयोध्या में धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।कहा कि अयोध्या महोत्सव ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक मंच है जहां स्थानीय प्रतिभाएं बड़े कलाकारों के साथ मंच साझा करती हैं।अयोध्या महोत्सव की कमेटी प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 9-9 लोगों को अयोध्या रत्न एवं अयोध्या गौरव पुरस्कार से सम्मानित करती है।इस बार अयोध्या महोत्सव को जिले के प्रत्येक घर से जोड़ने के लक्ष्य से मिल्कीपुर में यह कार्यक्रम किया जा रहा है।कार्यक्रम की अध्यक्षता राम सजीवन मिश्रा ने तथा संचालन अरुण द्विवेदी ने किया। बैठक में अयोध्या महोत्सव के उपाध्यक्ष महेश ओझा,अजीत मौर्य,अरुण गुप्ता,प्रधान संघ अमानीगंज अध्यक्ष पवन पांडेय,सुशील मिश्रा,अखिलेश दूबे,सुनील प्रियदर्शी,ऋषभ कसौंधन समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *