‘‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा‘‘ के तहत जन जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
1 min readजिलाधिकारी द्वारा 15 से 31 दिसम्बर तक चलने वाले ‘‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा‘‘ के अन्तर्गत जन जागरूकता हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।
सुलतानपुर
शासन द्वारा प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से 15 से 31 दिसम्बर, 2023 तक चलने वाले ‘‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा‘‘ के अन्तर्गत जन जागरूता हेतु प्रचार वाहन को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पंकज सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) नन्द कुमार की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।तत्पश्चात जनपद के विभिन्न चौराहों पर दो पहिया वाहन चालकों/चार पहिया वाहन चालकों को पुष्ट भेंटकर बिना हेलमेट/बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन ना चलाये जाने के सम्बन्ध में जागरूक कर वाहनों में सम्बन्धित स्टीकर भी चिपकाये गये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 ओ.पी. चौधरी, अपर चिकित्साधिकारी डॉ0 लालजी, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 धीरेन्द्र कुमार, असिस्टेन्ट अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 श्रीमती वन्दना यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रवि शंकर, यातायात प्रभारी चन्द्रभान यादव, एडवोकेट आशीष अग्रवाल, समाजसेवी सुरक्षा संगठन विनय कुमार सिंह, ट्रक यूनियन सहित सम्मानित पत्रकार बन्धु उपस्थित रहे।

