महिला की पिटाई करना दबंगों को पड़ा महंगा,मुकदमा दर्ज
1 min readगोण्डा।

जिले के थाना खरगूपुर अन्तर्गत ग्राम गंगापुर निवासिनी पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता श्रीदेवी ने तहरीर में कहा है कि विपक्षीगण अनिल अवस्थी,सुनील अवस्थी, रन्नूदेवी व मालिक राम अवस्थी निवासी ग्राम गंगापुर उसकी दीवाल को ट्रैक्टर से गिराने लगे। मना करने पर लाठी डंडा से उसे मारने लगे। उसका पुत्र रजत उसे बचाने पहुंचा तो विपक्षीगण उसकी भी जमकर पिटाई कर दिए। हल्ला गुहार सुनकर आसपास के लोग दौड़े जिस पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए सभी लोग चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष खरगूपुर ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
