February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जन चौपाल में लाभार्थियों को सौंपी आवास की चाभी

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर(अयोध्या)।

विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत पलिया जगमोहन सिंह कुचेरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में लाभार्थियों को आवास की चाभी सौंपी गई।ग्राम प्रधान वंदना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाअध्यक्ष कमला शंकर पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अशोक मिश्रा व बबलू पासी शामिल हुए।जन चौपाल कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी गौतम वर्मा,ग्राम पंचायत अधिकारी ज्योति यादव,आंगनबाड़ी कार्यकत्री,आशाबहू,रोजगार सेवक,सफाई कर्मी रामशरन यादव समेत ग्राम पंचायत में कार्यरत चौदह सरकारी विभागों के कर्मचारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जन समस्याओं को सुनने के साथ-साथ ग्राम पंचायत के पांच-पांच लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाभी,व्यक्तिगत शौचालय,किसान सम्मान निधि व अन्य विभागों से प्रशस्त प्रमाण पत्र वितरित किया गया।जन चौपाल में समाजसेवी विजय सिंह राजू ने अधिकारियों के समक्ष ग्राम पंचायत में मौजूद समस्याओं को उठाया जिसपर अधिकारियों ने उसका जल्द से जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
जन चौपाल कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह,संतोष तिवारी,राजकुमार तिवारी,दीपक पाठक,शिवकुमार विश्वकर्मा,सुशील मिश्रा,अजय तिवारी,अजय सिंह,सुखदेव विश्वकर्मा,अगनू राम मास्टर,रामनरेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्राम वासी मौजूद रहे। 

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *