कंपोजिट विद्यालय पडुई मे शिक्षक रमेश चंद्र पटेल के सहयोग से बच्चों ने विद्यालय में लगाया बालमेला-ग्रामवासियों ने कार्यक्रम की किया सराहना
1 min readपडुई/बडोखर खुर्द
बाल मेले का हुआ धूमधाम से आयोजन।ब्लॉक बड़ोखर खुर्द के कंपोजिट विद्यालय पंडूई में आज बच्चों का बाल मेला विधिवत संपन्न हुआ। बाल मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा तैयार किए गए, घरेलू उत्पाद से अपनी दुकान लगाकर, विक्रय करके लाभ कमाने का उत्साह देखने को मिला ,बाल मेले के संयोजक रमेश सिंह पटेल के अनुसार विद्यालय के सभी कक्षाओं के छात्राओं द्वारा पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए जिसमें सर्वप्रथम कक्षा 5 की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत गान पश्चात राष्ट्रगीत पर आधारित नृत्य कला का प्रदर्शन कर दर्शकों को आकर्षित किया। बच्चों के शानदार प्रस्तुति पर गांव वालों खूब ताली बजाकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया और पुरस्कार भी दिए ,अभिभावकों का उत्साह देखकर ऐसा लगता था कि बेसिक शिक्षा में भी हमारे गांव देहात के ग्रामीण परिवेश से बच्चे जिन्हें उनके बुजुर्गों ने अच्छी शिक्षा देकर उन्हें निपुण बनाने का कार्य किया है। परिणाम देखने को मिला है कि सभी बच्चे स्वालंबी बनकर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे है ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत की सचिव श्रीमती पुष्पा सिंह पटेल रही। कार्यक्रम का संचालन रमेश सिंह पटेल द्वारा किया गया ।अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक असलम रब्बानी द्वारा पीटीएम बैठक में निपुण लक्ष्य से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी दी गई और सभी अभिभावकों से समय से प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने का अनुरोध किया गया। डॉक्टर सौरभ आर्य ने निपुण लक्ष्य के असेसमेंट रीड एलांग के माध्यम से किया और विद्यालय को प्रभावी सुंदर बनाने के लिए सभी से सहयोग का अनुरोध किया ।कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका अनीता अनुरागी व सुषमा सिंह परिहार एवं एजुकेट गर्ल की गोमती वर्मा, रिंकी प्रजापति व रामराज यादव का भी विशेष योगदान रहा बच्चों ने स्टाल लगाएं जिसमें फल , सब्जी ,कैथा, बेर, भाजी , अमरूद तथा मिष्ठान काउंटर बुक स्टॉल एवं चार्ट कॉर्नर खुद के द्वारा तैयार किया हुआ विद्यालय में लगाकर उसकी बिक्री की गई मूंगफली तथा गाजर मूली, मेथी, पालक हरी सब्जी का भी स्टॉल काफी सराहनीय रहा ।विद्यालय में पहली बार इस प्रकार का बाल मेले का आयोजन बच्चों के उत्साह सक्रिय सहयोग के कारण संपन्न हुआ। जिसको सभी अभिभावकों बच्चों ने आनंद उठाया और ऐसे ही आयोजन करने के लिए कार्यक्रम के संयोजक रमेश सिंह पटेल जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके पुरातन छात्र चंदन सिंह बाबू श्रीवास, के. के. द्विवेदी सहित सभी के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजन करने के लिए निवेदन किया जिसे विद्यालय परिवार ने स्वीकार किया।

खबर शिक्षक रमेश चंद्र पटेल की कलम से
अवध स्पीड न्यूज
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
