मेगा कैंप में उपभोक्ताओं से हुई वसुली 507856 बकाया बिल जमा किया
1 min readमेगा कैंप में उपभोक्ताओं ने 507856 बकाया बिल जमा किया
मिल्कीपुर(अयोध्या)।विद्युत उपकेंद्र मिल्कीपुर ग्रामीण अंतर्गत चमनगंज फीडर के उपभोक्ताओं के लिए खिहारन गांव में विद्युत विभाग ने मेगा कैंप लगाया। प्रदेश सरकार की विद्युत उपभोक्ताओं को बकाया बिल के सरचार्ज में छूट देने की एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत मेगा कैंप में 68 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए अपने बिलों में छूट प्राप्त किया। कैंप में उपभोक्ताओं ने कुल 507856 रुपए का बकाया बिल जमा किया।
बुधवार को दिन में तीन बजे मेगा कैंप का औचक निरीक्षण करने पहुंचे विद्युत वितरण खंड तृतीय अयोध्या मिल्कीपुर के अधिशासी अभियंता सत्यनारायण ने कैंप की प्रगति का जायजा लिया।उन्होंने कैंप में मातहतों से बकाया बिल का फीडबैक लेते हुए उपभोक्ताओं को एक मुश्त समाधान योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए प्रयास करने को कहा।कैंप में उपभोक्ता साहबदीन,देशराज मौर्य,कमलेश कुमारी,आसाराम मौर्य, कलावती,रामकेवल मौर्य के आरडीएफ मीटरों के बैक रीडिंग करने की समस्या सामने आई। जिस पर अधिशासी अभियंता ने तत्काल सभी 6 मीटरों को बदलवाने का निर्देश अवर अभियंता रामचरित्र को दिया। विद्युत कैंप के सचल दस्ते ने बड़े 24 बड़े बकायेदारों का बिल न जमा होने की दशा में उनका कनेक्शन काट दिया।
मेगा कैंप में एसडीओ अमित कुमार सिंह,अवर अभियंता रामचरित्र, तकनीकि सहायक अनुराग मौर्य,विनोद कुमार,दीपक मौर्य,संतोष कुमार,अशोक सम्राट,लाइनमैन कृष्ण कुमार,अखिलेश यादव,संतोष कुमार,पंकज शर्मा, संजय वर्मा,मीटर रीडर राम अवध मिश्रा,राज प्रकाश, रत्नेश,राहुल श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

