*नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम से अभिभावकों मे आई जागरूकता दुर्गेश तिवारी अपनी टीम के साथ कर रहे हैं सराहनीय प्रदर्शन*
1 min readपडुई/बडोखर खुर्द
बेसिक शिक्षा बाँदा कर रहा धमाल विगत दिवस नुक्कड़ नाटक के जरिए बच्चों उनके अभिभावकों को निपुण लक्ष्य हासिल करने को लेकर गांव-गांव नुक्कड़ नाटक का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की कलाकारों की टीम रवि गुप्ता, दुर्गेश तिवारी, सुश्री कनक,अमन,अनंत,अभिषेक लोगों को कर रहे है जागरूक। सर्व शिक्षा अभियान के तहत गांव में जाकर शिक्षा के प्रति जागरूक करने का बहुत ही रोचक और संगीत के माध्यम से निपुण लक्ष्य को पाने के लिए लोगों को शिक्षा विभाग की योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है ।कंपोजिट विद्यालय पंडूई के प्रधानाध्यापक असलम रब्बानी के साथ विद्यालय के कर्मठ शिक्षक रमेश चंद्र सिंह द्वारा गांव के अभिभावकों के साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे कक्षा 1.2.3 के हिंदी और गणित विषय में पढ़ने लिखने समझने की विद्या को चित्र चार्ट पोस्ट के द्वारा और साथ ही नुक्कड़ नाटकों के द्वारा स्कूल में पढ़ाये जा रहे हिंदी गणित विषय पर बहुत ही सटीक जानकारी दी जा रही हैं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज कंपोजिट विद्यालय पंडूई में निपुण लक्ष्य पर आधारित जेंडर इक्विटी के तहत लड़का लड़की साथ पढ़ेंगे निपुण लक्ष्य को प्राप्त करेंगे मम्मी पापा विनय हमारी पढ़ने की है उम्र हमारी स्कूल में नाम लिखवाएंगे सबका मान बढ़ाएंगे हमने मन में ठाना है पंडूई स्कूल को निपुण बनाना है। आज छात्रों के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया गया तथा बाल मेले का भी कार्यक्रम तय हुआ जिसमें सभी अभिभावकों बच्चों ने उत्साह पूर्व भाग लिया और प्रतिदिन समय से स्कूल आने के लिए संकल्प लिया। बेसिक शिक्षा में चलाए जा रहे सरकार के विभिन्न कार्यक्रम जिसमें डीबीटी के द्वारा ₹1200 खाते में निशुल्क पाठ पुस्तक, मध्यान्ह भोजन, के तहत प्रतिदिन खेलकूद से युक्त क ई प्रतियोगिताएं आज के आयोजन से विद्यालय में नामांकन में वृद्धि हुई है। उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय के सहायक अध्यापक रमेश चंद्र सिंह ने बताया कि विद्यालय के सभी बच्चे कक्षा बार 1.2।3 में लक्ष्य को शीघ्र ही प्राप्त करने के लिए तैयार होंगे साथ ही वर्ष उत्सव पर जनप्रतिनिधियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक वृहद कार्यक्रम कर, बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरजा शंकर सैनी ,विद्यालय के सहायक शिक्षक अनीता देवी ,सुषमा व गांव के तमाम अभिभावक उपस्थित रहे जिन्होंने इस नुक्कड़ नाटक को सराहा बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।


खबर शिक्षक रमेश चंद्र सिंह पटेल की कलम से
अवध स्पीड न्यूज
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
