February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

एसएस जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता आयोजित

1 min read
Spread the love

मिल्कीपुर अयोध्या

एसएस जूनियर हाईस्कूल शिवनगर पाराताजपुर हैरिग्टनगंज में 7वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि अखिलेश प्रताप सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करते हुए बैलून उड़ाकर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
खेल प्रतियोगिता में 100 मीटर फर्राटा दौड़ बालक वर्ग में श्रीराम और बालिका वर्ग में अपूर्वा प्रथम स्थान पर रही।कबड्डी बालक वर्ग में रेड हाउस के कप्तान श्रीराम की टीम तथा बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस की टीम कैप्टन अंजू की अगुवाई विजयी रही,वालीबाल में रेड हाउस की टीम जितेन्द्र के नेतृत्व में विजयी हुई,रस्सी कूद बालक वर्ग में ग्रीन हाउस तथा बालिका वर्ग में रेड हाउस विजेता रही। विद्यालय की प्रबंधक रंजना चौधरी ने खेल प्रतियोगिता की अध्यक्षता किया तथा संचालन शुभम चौधरी ने किया। खेल प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका प्रधानाचार्य बृजेश चौधरी,हनुमान प्रसाद,सुची विश्वकर्मा, रागिनी यादव ने किया तथा निर्णायक व स्कोरर की भूमिका रिंकी पांडेय, रुचि गोस्वामी, प्रीति यादव, सविता शर्मा,गोल्डी, अंजू तिवारी,अंकुश कुमार,विवेक कुमार, गगन कुमार आदि ने अदा किया। खेल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *