February 14, 2026

Awadh Speed News

Just another wordpress site

प्राथमिक विद्यालय पूरे बैसन में वरिष्ठ समाजसेवी उमेश तिवारी के द्वारा बच्चों के साथ किया गया भोजन

1 min read
Spread the love

अयोध्या

जनपद के शिक्षण क्षेत्र अमानीगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत बकचुना में स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरे बैसन में विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों के साथ बैठकर वरिष्ठ समाजसेवी उमेश तिवारी भोजन ग्रहण किया! समाजसेवी उमेश तिवारी का कहना है कि सरकार द्वारा चलाई गई योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को भोजन व शिक्षा एक साथ मुहैया कराया जा रहा है लेकिन भोजन की गुणवत्ता जाचने के लिए कोई भी कर्मचारी विद्यालय प्रांगण में नहीं आता, समाज की विडंबनाओ को देखते हुए बिना भेदभाव किए समाजसेवी उमेश तिवारी ने बच्चों के साथ मिलकर भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की! इस मौके पर प्रधानाध्यापक आदित्य कुमार, सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार, रसोईया किस्मता देवी, लालती सिंह, सफाई कर्मचारी सुनील राय, आदित्य शुक्ला, व अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे!
राकेश कुमार मिश्रा मंडल ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *