बेसिक शिक्षा विभाग बाँदा की टीम ने जिला स्तरीय ओपन वालीबाल चैम्पियनशिप के फाइनल में भागवत प्रसाद वालीबॉल एकेडमी को सीधे सेटो मे पराजित कर इतिहास रचा
1 min readबेसिक शिक्षा विभाग बाॅंदा की टीम ने जिला स्तरीय ओपन वालीबॉल चैम्पियनशिप के फाईनल में भागवत प्रसाद वालीबॉल ऐकडमी को सीधे सेटों में पराजित कर इतिहास रचा
बाॅंदा, 12 दिसम्बर
जिला वालीबॉल ऐसोसिएशन बाॅंदा द्वारा सेंट जैवियर्स स्कूल बाॅंदा में आयोजित ओपन वालीबॉल चैम्पियनशिप में आज पुरुष तथा महिला वर्ग में कुल चौदह नामी गिरामी टीमों ने प्रतिभाग किया। आज चैम्पियनशिप का उदघाटन पूर्व राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी शिवकरन सिंह जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आज का उदघाटन मैच सेंट जैवियर्स तथा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मध्य हुआ जिसमें सेट जैवियर्स विजयी होकर अगले दौर में पहुंची। आज के प्रथम सेमीफाइनल में बेसिक शिक्षा विभाग बाॅंदा की टीम ने स्पोर्ट्स स्टेडियम बाॅंदा की सशक्त टीम को रोमांचक मुकाबले में 25-22, 22-25 तथा 25- 15 से पराजित किया। आज के दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद वालीबॉल ऐकडमी बाॅंदा की टीम ने खानकाह इंटर कॉलेज को 25-21 तथा 25- 20 से पराजित कर फाईनल का टिकट पक्का किया। महिला वर्ग के फाईनल में भागवत प्रसाद इंटर कॉलेज की टीम ने भागवत प्रसाद वालीबॉल ऐकडमी की टीम को 25-23 तथा 25- 20 से पराजित किया। पुरुष वर्ग के फाईनल में बेसिक शिक्षा विभाग की बी एस बी टीम ने अपेक्षाकृत मजबूत भागवत प्रसाद वालीबॉल ऐकडमी की टीम को चौंकाते हुये कप्तान राहुल शुक्ला की शानदार लिफ्टिंग तथा विकल्प सिंह एवं विक्रम कुमार के शानदार स्मैशिंग की बदौलत 25-22 तथा 25-16 से पराजित कर लगातार पाॅंचवीं बार खिताब पर कब्जा कर एक नया कीर्तिमान रच दिया। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्षा मालती बासू जी ने विजयी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक तथा रजत पदक पहनाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस आयोजन में रेफरी के दायित्व को निभाने वाले रमाकांत त्रिपाठी, धर्म पाल सिंह, राम बहादुर बब्बन तथा अभिषेक कुमार को सम्मानित किया गया। डा० इन्द्र वीर सिंह तथा महेश गर्ग को कुशल संचालन के लिए आयोजन कमेटी ने विशेष रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला वालीबॉल ऐसोसिएशन बाॅंदा के सचिव शिवकुमार गुप्ता,अशोक कुमार त्रिपाठी जीतू, गजराज सिंह, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, अशोक तिवारी, डी सी श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, रमेश चंद्र, ज्ञान चन्द्र, शाहिद वली खान, कृष्ण देव भारती, सतेंद्र कुमार, राहुल सिंह, प्रीति सिंह, परवेज मैडम, सुनीति सिंह आदि का भी विशेष रूप से सम्मान सेंट जैवियर्स के डायरेक्टर नवल किशोर चौधरी ने किया। अंत में शिवकुमार गुप्ता जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।





उमंग सिंह ब्यूरो चीफ बाॅंदा
अपनी बात आमजनमानस तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम अवध स्पीड न्यूज
समस्त भारतवासियों से अनुरोध🙏-वृक्ष है -तो जल है🌧️आक्सीजन बाबा-रामकृष्ण अवस्थी-शिक्षा मित्र 🇮🇳 ( बेटा माँ भारती का)🇮🇳-प्राथमिक विद्यालय खुरहण्ड-क्षेत्र-महुआ जनपद -बाँदा (उत्तर प्रदेश) के स्वतः 🌳वृक्षारोपण अभियान को सभी आगे बढाएं🌳- एक सदस्य 🌳-एक वृक्ष स्वतः लगाएं🌳 ।। स्वतः गुठली बैंक बनाकर पौंध तैयार करें, 🌱एक दूसरे को पौंधा दान देकर 🌱धरा को हराभरा बनाएं🌱।। घर-घर तुलसी 🌿.हर घर तुलसी🌿।।🌽सेहत का राज-मोटा अनाज🌽।।🧘♂️योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं🧘♀️।।☔
संपर्क सूत्र-9695638703
